Posts

महंगाई की मार जनता लाचार

Image
इन दिनों महंगाई जिस तेजी से बढ़ रही है उसने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी, एलपीजी के लगातार बढ़ते दामों ने लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है। पहले आपने देखा होगा कि दुकानों के बाहर और मकानों के बाहर लोग नीबू मिर्च की माला टांग देते थे जिससे अच्छी तरक्की हो और किसी की नजर ना लगे ऐसी मान्यता थी, लेकिन महंगाई की नजर खुद नीबू मिर्च को ही लग गई। नीबू जहां 300 रुपये किलो हो गया वहीं मिर्च भी और तीखी हो गई। अब बेचारा आम आदमी नजर उतारे या घर की नौका को पार उतारे। बेबस और लाचार नजरें कह रही हैं कि सरकार कुछ तो करो अब महंगाई की मार सही नहीं जा रही है।  खाने पीने की सभी चीजें महंगी हो गई है चाहे वह सब्जियां हों या फिर खाद्य तेल। अप्रैल 2022 में कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) द्वारा जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार भारत की खुदरा महंगाई दर 8 वर्षों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। खुदरा महंगाई दर अप्रैल में बढ़कर 7.79 फीसदी हो गई है। पिछले चार महीने से यह लगातार बढ़ रही है। जनवरी माह में जहां खुदरा महंगाई दर 6.01 फीसदी थी वहीं फरबरी में 6.07 फीसदी और मार्च में ...

शस्त्र और शास्त्र के अद्भुत संगम भगवान परशुराम

Image
भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम का जन्म भृगु वंश में हुआ। पिता का नाम महर्षि जमदग्नि और माता का नाम रेणुका। महर्षि जमदग्नि ने पुत्रेष्टि यज्ञ किया जिससे प्रसन्न होकर देवराज इंद्र ने वरदान दिया। रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को भगवान परशुराम का जन्म हुआ वह अपनी माता पिता की पांचवीं संतान थे।  जन्म के बाद उनका नामकरण संस्कार किया गया और राम नाम रखा गया। जमदग्नि के पुत्र होने के कारण उन्हें जामदग्नेय तथा भृगु वंश में जन्म लेने के कारण भार्गव नाम से भी जाना गया।  माता रेणुका से प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की ततपश्चात महर्षि विश्वामित्र और महर्षि ऋचीक के आश्रम में शिक्षा प्राप्त की। परशुराम जी की योग्यता से प्रभावित होकर महर्षि ऋचीक ने उन्हें सारंग नामक दिव्य धनुष  एवं महर्षि कश्यप ने वैष्णवी मन्त्र प्रदान किया। भगवान शिव के परम भक्त थे उन्होंने कैलाश पर कठोर तप कर भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर लिया। भगवान भोलेनाथ ने परशु दिया जिसके कारण उनका नाम परशुराम पड़ा। भगवान परशुराम का जन्म जरूर ब्राम्हण कुल में हुआ लेकिन उन्होंने क्षत्रियोचित व्यवहार कर वर्ण व्यवस...

प्रकृति ईश्वर का अनुपम उपहार

Image
https://www.blogger.com/dashboard/reading प्रकृति हमारे लिए ईश्वर द्वारा प्रदत्त अनुपम उपहार है। स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। प्राचीन समय में मनुष्य प्रकृति के करीब था इसलिए स्वस्थ और प्रसन्न रहता था। आज के परिवेश में देखा जाए तो मनुष्य   विलासिता पूर्ण जीवन जीने के लिये प्रकृति से दूर होता चला गया और कृत्रिम वातावरण में घिर गया फलस्वरूप तमाम व्याधियों को आमंत्रित कर लिया। प्रकृति से हमारा कितना प्रगाढ़ सम्बन्ध रहा है इस बात को सहजता से ही समझा जा सकता है। प्राचीन काल से ही हमारे पूर्वज प्रकृति की पूजा करते आये है । घर में तुलसी लगाना, पीपल, बरगद, आंवला जैसे वृक्षों की पूजा करना जो कि प्राणवायु ऑक्सीजन का प्रचुर मात्रा में उत्सर्जन करते हैं। प्राण वायु ही नहीं अपितु असाध्य रोगों को ठीक करने में पौधों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है।हमने गाय को माता का दर्जा दिया तो वही नदियों में गंगा और यमुना को मां कहा और उनकी आराधना की। हम सूर्य, चन्द्र और पृथ्वी की भी पूजा करते आ रहे हैं। यह हमारा प्रकृति प्रेम ही था । आरामदायक और...

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एक विचारधारा का नाम

Image
चौधरी चरण सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं खाँटी किसान नेता केवल नाम नहीं है वह एक विचारधारा हैं जो आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितना पहले थे।  चरण सिंह का जन्म एक जाट परिवार मे हुआ था। बाबूगढ़ छावनी के निकट नूरपुर गांव, तहसील हापुड़, जनपद गाजियाबाद, कमिश्नरी मेरठ में काली मिट्टी के अनगढ़ और फूस के छप्पर वाली मढ़ैया में 23 दिसम्बर,1902 को आपका जन्म हुआ। चौधरी चरण सिंह के पिता चौधरी मीर सिंह ने अपने नैतिक मूल्यों को विरासत में चरण सिंह को सौंपा था। चरण सिंह के जन्म के 6 वर्ष बाद चौधरी मीर सिंह सपरिवार नूरपुर से जानी खुर्द के पास भूपगढी आकर बस गये थे। यहीं के परिवेश में चौधरी चरण सिंह के नन्हें ह्दय में गांव-गरीब-किसान के शोषण के खिलाफ संघर्ष का बीजारोपण हुआ। आगरा विश्वविद्यालय से कानून की शिक्षा लेकर 1928 में चौधरी चरण सिंह ने ईमानदारी, साफगोई और कर्तव्यनिष्ठा पूर्वक गाजियाबाद में वकालत प्रारम्भ की। वकालत जैसे व्यावसायिक पेशे में भी चौधरी चरण सिंह उन्हीं मुकद्मों को स्वीकार करते थे जिनमें मुवक्किल का पक्ष न्यायपूर्ण होता था। चरण सिंह की राजनीति में कोई दुराव या कोई कप...

क्रूर कोरोना ने किया अनाथ, छीना माता पिता का साया

Image
किसी ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि कोरोना महामारी की विभीषिका इतनी दर्दनाक होगी जहां परिवार के परिवार खत्म हो जाएंगे।इस महामारी ने ना जाने कितने लोगों से उनके अपने प्रियजनों को छीन लिया वो बेबस और लाचार छटपटाते रहे लेकिन कुछ ना कर सके। उन बच्चों के बारे में सोचकर कलेजा मुंह को आता है जिन्होंने इस त्रासदी में अपने माता पिता दोनों को खो दिया है। जिस घर में कभी खुशियों की बहार थी आज वहां पर मातम है , सन्नाटा पसरा हुआ है। सिस्टम के नाकारापन से जिन्हें बचाया जा सकता था हम उन्हें भी ना बचा पाए। जिन बच्चों के माता पिता असमय काल के गाल में समा गए कल्पना करने से ही मन सिहर उठता है।   भारत सरकार ने राज्यों से मिले आंकड़ों के आधार पर बताया है कि 1 अप्रैल 2021 से 25 मई 2021 तक  कोरोना महामारी की दूसरी लहर में  577 बच्चे अनाथ हो गये हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यों से मिली रिपोर्ट का हवाला देते हुए कि सरकार इन बच्चों के संरक्षण एवं देखरेख के लिए तैयार है।अगर ऐसे बच्चों को कॉउंसलिंग की जरूरत पड़ती है तो राष्ट्रीय मानसिक जांच एवं तंत...

इजरायल और फिलिस्तीन के खूनी संघर्ष की कहानी

Image
इजरायल और फिलिस्तीन के बीच पिछले 11 दिनों से संघर्ष चल रहा था। दोनों ओर से सैकड़ों हवाई हमले और भीषण गोलाबारी हुई हालांकि अंतरराष्ट्रीय दबाव के बीच दोनों संघर्ष विराम पर राजी हो गए जिससे दुनियां ने राहत की सांस ली। संघर्ष के दौरान बड़ी संख्या में बेगुनाह लोग और मासूम बच्चे मारे गए। जहां सभी देश कोरोना जैसी महामारी से जूझ रहे हैं और लाखों लोग महामारी से असमय काल के गाल में समा गए वहीं इजरायल की विस्तारवादी नीति व दमनकारी नीति के कारण फिलिस्तीन व इजरायल में भीषण खूनी संघर्ष शुरू हो गया। इस संघर्ष में फिलिस्तीन के 232 लोग मारे गए जिसमें 65 बच्चे भी थे। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि अपने स्वार्थ के कारण उन मासूमों को भी मौत के घाट उतार दिया गया जिन्होंने अभी दुनिया को सही से देखा तक ना था। इस संघर्ष में फिलिस्तीन के 1900 लोग घायल हुए और एक लाख बीस हजार लोग बेघर हुए वहीं इजरायल के 12 लोगों की जान चली गई। भारत हमेशा से फिलिस्तीन का समर्थक रहा है लेकिन वर्तमान मोदी सरकार के रिश्ते इजरायल से भी बेहतर हुए है इसी का कारण था कि खुलकर फिलिस्तीन का पक्ष लेने वाले भारत ने तटस्थ प्रतिक्रिया...

नहीं रहे पर्यावरण चेतना के प्रखरतम संवाहक

Image
पर्यावरण चेतना के प्रखरतम संवाहक प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा ने 21 मई 2021 को अंतिम सांस ली। सुंदर लाल बहुगणा कोरोना से संक्रमित हो गए थे जिन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिपको आंदोलन के प्रणेता एवं विश्व में वृक्ष मित्र के नाम से मशहूर बहुगुणा का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। ऐसी सख्शियत सदियों में एक बार जन्म लेती है। जल जंगल जमीन को आजीवन अपनी प्राथमिकता में रखने वाले और वंचितों को उनका अधिकार दिलाने के लिए उनके प्रयास को सदैव याद रखा जाएगा।  सुंदर लाल बहुगुणा का जन्म 9 जनवरी 1927 को देवभूमि उत्तराखंड के सिलयारा नामक स्थान पर हुआ था । प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद वह लाहौर चले गए जहां पर उन्होंने बीए की शिक्षा पूर्ण की। सन 1949 में वह मीरा बेन व ठक्कर बाप्पा के संपर्क में आये और दलित विद्यार्थियों के उत्थान के लिए प्रयासरत हो गए। उन्होंने दलित विद्यार्थियों के लिए बाप्पा होस्टल की स्थापना की साथ ही दलितों को मंदिर में प्रवेश का अधिकार दिलाने के लिए आंदोलन किया। प्रदूषण से होने वाली तबाही की बा...

मेरी माँ

Image
उसको नहीं देखा हमने कभी,हमें उसकी जरूरत क्या होगी। मां तेरी सूरत के आगे भगवान की मूरत क्या होगी।। मां शब्द ऐसा है जिसे परिभाषित नहीं किया जा सकता है। हम कह सकते हैं कि मां शब्द से ही सम्पूर्ण ब्रम्हांड परिभाषित है। बच्चा जब मां के गर्भ में होता है तो माँ अपनी अस्थि, मज्जा, रक्त और श्वांस देकर उसको जीवन प्रदान करती है। माँ तमाम कष्टों को सहकर अपने बच्चे को जन्म देती है, बच्चे की खुशी में उसे लगता है जैसे संसार की सारी खुशियां उसके हिस्से में आ गयी हों।   उन सर्द रातों में अपने बच्चे को सूखे में सुलाकर खुद गीले में सो जाती , ऐसी होती है माँ। बच्चे को थोड़ी सी तकलीफ होती तो माँ रात जागकर काट देती ,सुबह का इंतजार करती और डॉक्टर के पास दिखाने के लिए दौड़ती। दवा दिलाती, दुआ भी देती और जब लगता मेरे लाल को किसी की नजर तो नहीं लग गयी , मन को संतुष्टि नहीं होती तो टोना टोटका कर नजर भी उतारती। संसार में सभी ऋणों से मुक्त हुआ जा सकता है लेकिन मां का ऋण कभी नही चुकाया जा सकता।   मां उंगली पकड़कर चलना सिखाती है , जब हमारे कदम लड़खड़ाते हैं तो वो सहारा देकर हमें गिरने से बचा लेती है...

आतंकियों और पत्थरबाजों की हमदर्द महबूबा

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ़्ती का आतंकियों और पत्थरबाजों के प्रति प्रेम फिर उजागर हो गया है , जब उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार से अनुरोध किया है कि रमजान के मह...

असफलता की डगर से सफलता की मंजिल तक

Image
कहते हैं कि कर्म ही सफलता की बुनियाद है। ऐसा कर दिखाया है 27 अप्रैल 2018 को घोषित यूपीएससी 2017 के घोषित परिणामों के सफल प्रतिभागियों ने। किसी ने अपने प्रथम प्रयास में तो किसी ने कुछ असफलताओं के बाद सफलता की मंजिल को आखिरकार छू ही लिया। कड़ी मेहनत, एकाग्रता,बेहतरीन कार्य योजना से प्रतिभागियों ने देश की सबसे प्रतिष्ठित संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सर्विसेज परीक्षा में असफलता को मात दे सफलता का स्वाद चखा।   आईएएस परीक्षा में कई ऐसे युवाओं ने बाजी मारी है जिन्होंने संसाधनों की कमी को सफलता की डगर में रोड़ा नहीं बनने दिया। यहां बात करते हैं जैसलमेर राजस्थान के देशलदान की जिन्होंने यूपीएससी 2017 की परीक्षा में 82वीं रेंक हासिल कर राजस्थान का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया।   दरअसल आईएएस परीक्षा पास करने वाले देशलदान के पिता कुशलदान की चाय की दुकान है। कुशलदान ने अपने बेटे की पढ़ाई में अपनी आर्थिक स्थित को आड़े नहीं आने दिया। पिता ने कर्ज लेकर देशलदान की पढ़ाई को आगे बढ़ाया। देशलदान चाय की दुकान में पिता का सहयोग करता था साथ में खेती बाड़ी में भी हाथ बंटाता था। कठिन परिश्...

संत के चोले में शैतान

Image
जोधपुर कोर्ट ने 25 अप्रैल 2018 को फैसला सुनाते हुए धर्मिक संत आसाराम बापू को नाबालिग के साथ हुए रेप का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने आशा राम और उनके दो सहयोगियों को दोषी मानते हुए आशाराम को आजीवन कारावास वहीं सहयोगियों शिल्पी और शरद को 20-20 वर्ष की सजा सुनाई है। आशाराम को पॉक्सो ,जुवेनाइल एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की तमाम धाराओं में दोषी मानते हुए कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।   सहारनपुर की रहने वाली लड़की के साथ 2013 में आशाराम द्वारा जबरन रेप किया गया था। पुलिस द्वारा दायर आरोप पत्र में पीड़ित लड़की ने 15 अगस्त 2013 की रात का वह भयावह मंजर बयाँ किया जब संत के चोले में एक भेड़िये ने उसकी अस्मिता को तार तार कर दिया। पीड़ित लड़की मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा आश्रम में बारहवीं कक्षा की छात्रा थी। पीड़ित के अनुसार एक दिन उसे आश्रम में चक्कर आ गया। मेरी वार्डन ने मुझे बताया कि मेरे ऊपर भूत प्रेत का साया है। इस मामले में वह गुरु जी आशाराम बापू से बात करेगी। 7 अगस्त को वार्डन ने मेरे घर पर फोन किया और मेरे घरवालों को बताया कि आपकी बेटी की तबियत ठीक नहीं रहती ह...